26/11 मुम्बई आतंकी हमले के आरोपी लखवी की जमानत याचिका खारिज
(International) पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने मुम्बई हमले के आतंकी लखवी को दी गई जमानत खारिज करते हुए उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इससे पहले पाकिस्तान की एक हाईकोर्ट ने लखवी को सबूतों के अभाव में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे जिसके बाद पाक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।
लखवी भारत में हुए 26/11 मुम्बई आतंकी हमले का आरोपी है। उल्लेखनीय है उसे जमानत दिए जाने के बाद भारत ने कड़ा विरोध जताया था जिसके बाद उसे पाक सरकार ने रिहा होने से पहले ही एक अन्य पुराने अपहरण के केस में गिरफ्तार कर लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।