पेरिस: एक पत्रिका के दफ्तर में नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां, 12 लोगों की मौत
(International) चश्मदीदों के मुताबिक अत्याधुनिक राइफल लिये हुए हमलावरों ने कार्यालय में अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में मरने वालों की संख्या की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है। एक प्रत्यदर्शी ने स्थानिय मीडिया को बताया कि काला मास्क पहने दो हमलावर अत्याधुनिक हथियार लेकर दफ्तर की इमारत में दाखिल हुए और कुछ ही देर बार गोलीबारी की आवाजें सुनायीं दी। मरने वालों में 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पेरिस के डिप्टी मेयर ब्रुनो जुलियार्ड ने इससे पहले बताया था कि एक पुलिसकर्मी सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी मृतकों में गिनती की गई है या नहीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद घटनास्थल पहुंच हैं और उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले को लेकर शोक जताया है और कहा है कि इस दुखद खड़ी में वह फ्रांस के लोगों के साथ हैं। जांच कार्य से करीबी रूप से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक स्वचालित राइफल ‘कालशनीकोव’ और एक रॉकेट लॉंचर लिए दो सशस्त्र लोगों ने मध्य पेरिस स्थित इमारत में धावा बोला तथा सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। सूत्र ने बताया कि बंदूकधारियों ने एक कार अगवा किया और एक राहगीर से इसे तेजी से चलाने को कहा। काटूर्निस्ट रेनॉड लुजियर ने इससे बताया कि घटना के बाद कुछ लोग हताहत हुए हैं। पत्रिका फरवरी 2006 में पैगंबर मुहम्मद का कार्टून छापने को लेकर चर्चा में आई थी, जिसे इस्लाम में ईशनिंदा माना जाता है। हालांकि, यह मूल रूप से डेनिश अखबार जेलैंड्स पोस्टन में प्रकाशित हुआ था जिसे पत्रिका ने दोबारा प्रकाशित किया। इस कार्टून को लेकर मुस्लिम जगत में रोष छा गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।