भारत रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर होने की कोशिश कर रहा है। इसे देखते हुए चीन के रणनीतिक विश्लेषकों ने भारत के नए हथियारों की संभावित आपूर्ति और खासकर वियतनाम और फिलीपींस जैसे अपने पड़ोसियों से बढ़ते सैन्य सहयोग को लेकर अपनी सरकार को सतर्क किया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित एक आलेख में एक रणनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षा अपने देश को मजबूत करने की है। वह भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को इच्छुक हैं। देश में अंतरराष्ट्रीय निवेश व निर्माण आकर्षित करने के लिए ष्मेक इन इंडियाष् अभियान की शुरुआत की है लेकिन उनकी नजर भारत को मजबूत करने से कहीं आगे भी टिकी है। भारत का ष्लुक ईस्टष् अब ष्एक्ट ईस्टष् हो गया है और अब भारत एशिया क्षेत्र का केंद्र बिंदु बनना चाहता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।