श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज
(International)
श्रीलंका में नया राष्ट्रपति चुने जाने के लिए चुनाव गुरुवार (आज) को होगा, लेकिन इस बार कई दशकों बाद यह बेहद कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। देश के मौजूदा राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को कभी अपने सहयोगी रहे 63 साल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैत्रीपाला सिरीसेना से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। पार्टी में फूट और अपने शासन को लेकर आलोचना के बावजूद 69 साल के राजपक्षे रेकॉर्ड तीसरी बार जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बता दें कि राजपक्षे ने तीसरी बार जीत के लिए दो साल पहले ही चुनाव कराने का फैसला किया है। देश में इस चुनाव के चलते पिछले दो हफ्तों से वहां युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को अपनी अंतिम चुनावी रैली में विपक्षी नेता सिरीसेना ने कहा कि मैं राजपक्षे परिवार का शासन खत्म करूंगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।