दक्षिण पेरिस में फिर से फायर्रिग में दो पुलिस अफसर जख्‍मी, एक संदिग्‍ध हिरासत में
(International) जानकारी के अनुसार, दक्षिण पेरिस के एक इलाके में पुलिस अफसर पर फायरिंग किए जाने की खबर आई है। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका कोई कनेक्‍शन बुधवार को मैग्‍जीन के कार्यालय पर हुए हमले से है। जानकारी के अनुसार, हमलावर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आए थे। एक संदिग्‍ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जख्‍मी हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री मौके पर रवाना हो गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।