पेरिस में दोबारा हुई फायर्रिग में एक पुलिसकर्मी की मौत; मस्जिद के निकट एक रेस्‍टोरेंट में धमाका
(International) जानकारी के अनुसार, दक्षिण पेरिस के एक इलाके में पुलिस अफसर पर फायरिंग किए जाने की खबर है। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई इस फायरिंग में 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका कोई कनेक्‍शन बुधवार को मैग्‍जीन के कार्यालय पर हुए हमले से है। वहीं, तीसरा हमला ल्‍यों शहर में एक मस्जिद के निकट रेस्‍टोरेंट में हुआ। जानकारी के अनुसार, हमलावर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आए थे। बताया जा रहा है कि हमलावर मेट्रो पर चढ़कर मौका स्‍थल से भाग गया है। एक संदिग्‍ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जख्‍मी हुए पुलिसकर्मी को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं पेरिस में बुधवार को पत्रिका के दफ्तर पर हमला करने वाले हमलावरों की पुलिस ने पहचान कर ली है। वहीं, फ्रांस में गुरुवार को तीसरा हमला भी सामने आया। जानकारी के अनुसार, फ्रांस के शहर ल्‍यों में एक मस्जिद के पास रेस्‍टोरेंट में आज सुबह धमाका हुआ। इस धमाके में रेस्‍टोरेंट के शीशे टूट गए। स्‍थानीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजे रेस्‍टोरेंट में यह धमाका हुआ। धमाके में किसी के जख्‍मी होने की खबर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।