बीएनपी का बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी, हिंसा में तीन और की मौत
(International) विपक्ष के इस फैसले से शुक्रवार से होने वाले वार्षिक विशाल मुस्लिम समागम पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है जिसे हज के बाद दूसरा बड़ा समागम बताया जाता है। खालिदा जिया की विपक्षी पार्टी बीएनपी के हजारों समर्थकों की बुधवार देर शाम नोआखाली में पुलिस से झड़प हुई और दो बीएनपी कार्यकर्ता मारे गए। खालिदा जिया शनिवार से ही अपने कार्यालय में नजरबंद हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपने दोनों कार्यकर्ताओं के पुलिस गोलीबारी में मारे जाने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि बीएनपी कार्यकर्ताओं के हमला करने पर सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं और वे मारे गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।