(International)
इस शहर पर हुए हमले में 100 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकी शहर में घुसे और गोलियां बरसाना, घरों में आग लगाना शुरू कर दिया। कुकावा जिले के प्रमुख मुसा बुकर ने बताया कि, लगभग दो हजार लोगों की मौत हो गई। लाशें सड़कों और झाडियों में बिखरी पड़ी है। हमले में बचे हुए लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि, आतंकियों ने हमले में बच गई लड़कियों का अपहरण कर लिया। इस शहर पर एक सप्ताह में बोको हरम का यह दूसरा हमला है। आतंकियों ने कुछ समय पहले यहां एक सैन्य अड्डे पर भी कब्जा किया था। गौरतलब है कि इस आतंकी संगठन की ओर से पिछले साल हुए हमलों में लगभग 10,000 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 15 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। 2013 में आतंक प्रभावित तीन राज्यों में आपातकाल लगाने के बाद बोको हरम ने हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी। यह आतंकी संगठन इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए पांच सालों से नाइजीरिया में जंग लड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।