एफिल टॉवर में बत्तियां बुझाकर दी श्रद्धांजलि
(International)

शार्ली अब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हुए आतंकी हमले में मारे गए 10 पत्रकारों और दो पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार रात फ्रांस का प्रतिष्ठित एफिल टॉवर अंधेरे में डूब गया। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे जब इसकी बत्तियां बंद की गई तब हजारों लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। वहीं, लगातार दूसरे दिन भी रिपब्लिक स्क्वॉयर में हजारों लोग मृतकों की याद में एकत्र हुए और वहां जुलूस निकाला। उधर, पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने समाचार पत्र लिबरेशन कहा कि हमारे शहर ने उन लेखकों, दार्शनिकों और पत्रकारों को शरण दी जिन्हें आतंकी धमकियां मिली थी। पेरिस में किसी भी तरह के अतिवादी विचारों के लिए कोई जगह नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।