पेरिस हमले पर जुकरबर्ग ने कहा, मैं भी शार्ली
(International)
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी पोस्ट में फ्रेंच पत्रिका शार्ली अब्दो पर हमले की निंदा करते हुए कहा, श्मैं भी शार्ली हूं। जुकरबर्ग ने पेरिस के आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें याद आ गया कि कुछ साल पहले कैसे उन्हें भी धमकियां मिलती थीं। पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने फेसबुक की विषय सामग्री में मोहम्मद साहब के बारे में दी गई सूचनाओं पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कई बार कुछ बातें कड़वी लगती हैं, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं होना चाहिए कि जो बात आपको पसंद नहीं, आप उस मत के समर्थक का जीना दुश्वार कर दें। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में भय व हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।