मलेशिया में बिक रहीं आईएस के सिंबल वाली टी-शर्ट
(International)
मलेशिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) व तालिबान के प्रतीक चिह्न वाली टी-शर्ट और टोपियां धड़ल्ले से बिक रही हैं। सेलांगोर राज्य के बांदर बारु बांगी शहर के व्यस्त इलाके के एक दुकान में पिछले तीन महीनों से इसकी बिक्री की जा रही है।स् थानीय मीडिया के मुताबिक, टी-शर्ट पर मुजाहिदीन साइबरस्पेस व हम यहूदियों के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हैं जैसी बातें लिखी हुई हैं। कुछ टी-शर्ट की कीमत तो एक हजार रुपये से भी ज्यादा है। खुद को सबाह का निवासी बताने वाले दुकानदार ने बताया कि ये सामान इंडोनेशिया से आयात करने के कारण इसकी कीमत ज्यादा है। उसने बताया कि दुकान में किसी संगठन का पैसा नहीं लगा है, यह उसका पुश्तैनी धंधा है। उसने कहा कि इन सामग्रियों की काफी मांग है। मैंने तीन महीने पहले यह दुकान खोली है। उसके बाद से मांग बढ़ती ही जा रही है।उसने दावा किया कि मलेशिया में अपने तरह का यह पहला स्टोर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।