चीन के एक शहर में बुर्के पर पाबंदी
(International)


चीन के मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत की राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रांत अक्सर अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहता है। शनिवार को लगाए गए इस प्रतिबंध से एक दिन पहले क्षेत्रीय अधिकारियों ने युवाओं को कट्टरवाद के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए वेबसाइटों पर चरमपंथी सामग्री पर पाबंदी लगाई थी। प्रांतीय राजधानी उरूमकी के अधिकारियों ने फ्रांस और बेल्जियम का हवाला दिया जहां मुस्लिम महिलाओं के सिर से लेकर पैर तक का बुर्का पहनने पर पाबंदी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।