(International)
गौर हो कि तालिबानी आतंकियों ने इस हमले में बच्चों और अध्यापकों सहित कुल 141 लोगों की हत्या कर दी थी। इस दिल दहला देने वाली आतंकी घटना के बाद सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार स्कूल खुला है। स्कूल में हमले में मारे गए मृत बच्चों और टीचर्स को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पिछले महीने 16 दिसंबर को तालिबानी आतंकियों ने इस स्कूल में खून की होली खेली थी। तालिबान ने इस नरसंहार के लिए पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को जिम्मेदार बताया था। इस हमले में 132 बच्चों सहित कुल 141 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 120 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए थे। हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने सातों आतंकियों को मार गिराया था। पाकिस्तानी सेना ने हमले के दौरान स्कूल से करीब 960 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। आतंकियों की ओर से बेरहमी से की गई मासूम बच्चों और टीचरों की हत्या ने सारी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस नरसंहार की दुनियाभर में आलोचना हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।