पाकिस्तान में दोषी ठहराए गए सात आतंकवादियों को मंगलवार को विभिन्न जेलों में फांसी पर लटका दिया गया। इनमें पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ पर हमले में शामिल रहा पाकिस्तानी वायुसेना का एक जूनियर तकनीशियन भी शामिल है। वायुसेना का पूर्व जूनियर तकनीशियन नवाजिश अली तथा असैनिक मुश्ताक अहमद वर्ष 2003 में जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ पर कातिलाना हमले के विफल प्रयास में शामिल थे । इन दोनों को फैसलाबाद के केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। इसके साथ ही आतंकवादी मामलों के तीन दोषियों मुहम्मद तल्हा, खलील अहमद और शाहिद हनीफ को सुकूर केंद्रीय कारागार में फांसी पर लटकाया गया। उन्हें रक्षा मंत्रालय के तत्कालीन निदेशक सैयद जफर अली शाह की हत्या के मामले में 2001 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।