राजपक्षे की सत्ता जाते ही ज्योतिषी के आए बुरे दिन, छोड़ना पड़ा बंगला और कार
(International) 32 साल से राजपक्षे को सलाह दे रहे 63 वर्षीय सुमन्नदासा को अपनी लेमोजीन कार और ड्राइवर से हाथ धोना पड़ा। वे अपने शहर गाले से भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। सुमन्नदासा अबेगुनावर्घने ने कहाकि, महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भी सभी भविष्यवाणियां सच नहीं हुई थी। चुनाव जीतने में मैं केवल पांच फीसदी मदद कर सकता हूं, बाकी की भूमिका तो भाग्य की है। पिछले सप्ताह नतीजे जारी होने के बाद से वे मीडिया बचते फिर रहे हैं। नतीजों के बाद उन्होंने राजपक्षे को सांत्वना भी दी लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। राजपक्षे के जाते ही उन्हें अपने बंगले की चाबियां, लेमोजीन गाड़ी, ड्राइवर और सरकारी बैंक से सीट खाली करनी पड़ी। राजपक्षे को सुमन्नदासा अबेगुनावर्घने पर इस कदर भरोसा था कि अपने पूरे शासनकाल में वे बड़े फैसले उनसे पूछ कर ही लिया करते थे। मतदान के दिन भी उन्होंने कहा था कि, वे भारी जीत दर्ज करने वाले हैं। राजपक्षे ने ज्योतिषी के कहने पर ही समय से पहले चुनाव कराने का फैसला लियाा था। लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया और उनके पूर्व साथी मैथरिवाला सिरिसेना जीत गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।