फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमले के बाद इसका पहला संस्करण प्रकाशित हुआ. आतंकियों को जवाब देने के लिए कवर पेज पर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापा गया है. 7 जनवरी को फ्रांस की चर्चित हास्य पत्रिका शार्ली एब्दो के ऑफिस पर आतंकियों ने हमला करके मैगजीन के 4 टॉप कार्टूनिस्ट समेत 12 लोगों की हत्या कर दी थी। फ्रेंच हमले को अंजाम देने वाले भाईयों से जुड़े संदिग्ध की बुल्गारिया में गिरफ्तारी कर ली गई. संदिग्ध व्यक्ति फ्रांस का नागरिक है. शार्ली एब्दों हमले में मारे गए पुलिस ऑफिसर अहमद मेराबत और दो अन्य पुलिस कर्मियों को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोद ने श्रद्धांजलि दी. फ्रांस के सुपरमार्केट हमले में मारे गए 4 यहूदियों के अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग. इन्हें येरूसलेम में अंतिम विदाई दी गई। वहीं पेरिस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भाईयों को पाकिस्तान में श्रद्धांजलि दी गई. कराची में लोगों ने सड़को पर उतरकर आतंकी भाईयों का समर्थन किया. पेरिस के सुपरमार्केट में मारे गए आतंकी की गर्लफ्रेंड और संदिग्ध महिला आतंकी हयात को तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर देखे जाने का दावा किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।