लापता विमान को खोजने के लिए मलेशिया प्रतिबद्ध
(International)


मलेशिया ने कहा है कि वह लापता विमान एमएच- 370 को खोज निकालने को लेकर प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि यह विमान पिछले वर्ष मार्च में दक्षिण हिंद महासागर में कहीं लापता हो गया था। इस विमान पर 239 लोग सवार थे, इन सब के मारे जाने की आशंका है। बताया गया है कि समुद्र के अंदर लापता विमान की खोज में विशेष खोज यंत्रों से लैस एक और जहाज को लगाया गया है। मलेशिया सरकार की ओर से कहा गया है कि हम गंभीरता से इस काम में लगे हुए हैं। इस बारे में मलेशिया के पर्यटन मंत्री लिउ टिओंग लाई ने कहा कि लापता विमान की खोज से संबंधी हर सूचना हम पीड़ित परिवारों से साझा कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।