चीन के लगातार आक्रामक तेवर के मद्देनजर जापान ने अब तक के अपने सबसे बडे़ रक्षा बजट को मंजूरी दे दी है। जापान सरकार ने चीन की रक्षा तैयारियों से कदमताल करने के लिए सर्विलांस एयरक्राफ्ट, ड्रोन और एफ-35 फाइटर प्लेन की खरीद के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने अगले वित्त वषर्ष के लिए रिकॉर्ड 96. 3 ट्रिलियन येन (ख्करीब 814 बिलियन डॉलर), के बजट को स्वीकार किया है। इसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 5 ट्रिलियन येन यानी 42 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव रखा गया है। 11 साल तक रक्षा बजट में कटौती के बाद आबे 2012 में सत्ता में आए थे और इसके बाद से लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इस बार रक्षा बजट में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका से संधि के बावजूद आबे मानते हैं कि देश की सेना मजबूत होनी चाहिए। चीन सागर में तनाव बढ़ने के बाद दिसंबर 2013 में जापान की डिफेंस गाइडलाइंस को बदला गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।