बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसा जारी
(International)
बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग लगा दी जिसमें बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर विपक्ष के अनिश्चितकालीन बंद के दौरान बुधवार को यह घटना हुई। सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रंगपुर जिले के मिठापुकुर में यात्रियों से भरी एक बस को आग लगा दी। इस घटना में एक बच्चे समेत चार की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।