जावा के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर एशिया विमान के मुख्य हिस्से का पता चल गया है। सिंगापुर के नौसेना पोत ने बुधवार को इसका पता लगाया। मुख्य हिस्से का पता चलने से शेष शवों के मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी एंग हेन ने बताया कि इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी को इसकी सूचना दे दी गई है, जो अब इसे बाहर निकालने का अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि मलबे की तस्वीर में दो शब्द श्नाउश् और श्एवरीवनश् दिखाई पड़ रहे हैं। श्नाउ एवरीवन कैन फ्लाईश् एयर एशिया का आदर्श वाक्य है जो विमान के बाहरी हिस्से पर अंकित रहता है। गौरतलब है कि 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जाते वक्त विमान हादसे का शिकार हो गया था। विमान में 162 लोग सवार थे। इनमें से 48 यात्रियों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं, जिनमें 36 की पहचान हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।