वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 45वीं समिट आज से
(International)
दावोस में आज से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 45वीं समिट शुरू हो रही है। समिट में दुनिया भर के 2500 से ज्यादा नेता और बिजनेसमैन जुड़ेंगे। ग्लोबल इकोनॉमी फिलहाल कई चुनौतियों से जूझ रही है ऐसे में समिट की थीम - द न्यू ग्लोबल कंटेक्स्ट रखी गई है। फ्रांस में हुए हमलों के मद्देनजर समिट में आतंकवाद का मुद्दा भी हावी रहेगा। भारत से समिट में वित्त मंत्री अरुण जेटली, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी इसमें शामिल होंगे। उद्योग जगत की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर, टीसीएस के एन चंद्रशेखरन सहित 100 से ज्यादा हस्तियां शामिल होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।