वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह की स्थितियों के कारण जमीन पर वन्य जीवन का विनाश हुआ है, कुछ उसी तरह की चुनौतियों का सामना अगले 100 साल में समुद्री जीव-जंतुओं को करना पड़ेगा। अगर हालात में सुधार नहीं हुए तो अगले सौ साल में समुद्री जीवन ध्वस्त हो सकता है। वैज्ञानिकों ने समुद्री जीवन के समक्ष गहरा रहे इस संकट के लक्षण चिन्हित किए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-सैंट बारबरा (यूसीएसबी) के शोधकर्ताओं ने सुमद्री जीवों के जीवन के इतिहास, वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं की समीक्षा की है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी समुद्रों में जीव-जंतुओं की संख्या, जमीन पर हजारों साल पहले मौजूद रहे जीव-जतुओं की तुलना में भी बेहतर है। लेकिन अगले 100 साल में समुद्री जीव-जंतुओं को अपने अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।