यमन में हाउती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति को बंधक बनाया
(International)
यमन में संकट गहरा गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में घुसने में कामयाब रहे शिया हाउती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी को बंधक बना लिया। हादी के एक सहयोगी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन पर विद्रोही लड़ाकों का कब्जा हो गया है और राष्ट्रपति बाहर नहीं निकल सकते। एक अन्य सहयोगी ने बताया कि विद्रोहियों ने हादी पर मुकदमा चलाने की धमकी दी है, लेकिन वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि विद्रोहियों ने राष्ट्रपति को मांगों की एक सूची सौंपी है। इसमें उपराष्ट्रपति सहित कई महत्वपूर्ण पदों की मांग की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।