मिस यूनिवर्स 2014' का ताज कोलंबिया की पॉलिना के सिर पर सजा
(International) कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने रविवार रात 'मिस यूनिवर्स 2014' का ताज जीत लिया है. मिस अमेरिका निया सैंशेज प्रतिस्पर्धा की पहली उपविजेता और यूक्रेन की सुंदरी डियाना हरकुशा दूसरी उपविजेता रहीं.पॉलिना ने 87 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाया है. मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की गेब्रिएला इस्लर ने फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित इस ब्‍यूटी पेजैंट में पॉलिना को ताज पहनाया.
इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज नया था, जो डायमंड इंटरनेशनल कार्पोरेशन (डीआईसी) ने तैयार किया था. इस प्रतियोगि‍ता में मिस युन‍िवर्स दीवा रह चुकीं नोयोनिता लोध भी भारत को रिप्रजेंट कर रहीं थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।