हाफिज सईद पर पाकिस्तानी कार्रवाई मात्र दिखावा!
(International)
मुंबई के 26 11 हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर के मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई पर पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। नवाज शरीफ सरकार ने जमात पर प्रतिबंध लगाने और उसकी संपत्ति जब्त करने की घोषणा की थी, लेकिन सोमवार को सईद ने कराची में एंबुलेंस सेवा शुरू कर पाकिस्तान की कथनी और करनी की खाई को उजागर कर दिया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका जमात को पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर चुका है। जमात के नियंत्रण वाले फलाह ए-इंसानियत फाउंडेशन ने सोमवार को कराची में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। भारत में वांछित हाफिज सईद ने खुद इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर सईद ने कहा कि चैरिटी कामों के लिए एंबुलेंस सेवा काफी महत्वपूर्ण है और पाकिस्तान में उसका संगठन इसी के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान के दावों की पोल खोलते हुए सईद ने बताया कि उसकी ओर से चलाई जा रही कथित कल्याणकारी परियोजनाओं में सरकार कोई अड़चन पैदा नहीं कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।