पेशावर में पिछले महीने सौ से अधिक स्कूली बच्चों के नरसंहार के बाद आतंकियों के खिलाफ तेज हुए अभियान में पाकिस्तानी सेना को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के हवाई हमलों में 76 आतंकी मारे गए। इनमें तालिबान का एक कमांडर व कुछ विदेशी आतंकी भी शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने बताया कि आतंकियों के नियंत्रण वाले कबायली क्षेत्र डड्ढट्टा खेल में मंगलवार को सेना के हवाई हमले में 53 आतंकी मारे गए। इसी इलाके में एक अन्य हवाई हमले में 23 और आतंकी ढेर हो गए। हवाई हमले में विस्फोटक से लदे आतंकियों के सात वाहन भी नष्ट हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।