पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बानू शहर में फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली अब्दो के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग तीन सौ मुस्लिम छात्रों ने एक ईसाई स्कूल पर धावा बोल दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में स्कूल के चार छात्र घायल हो गए। नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय ईसाई युवक ने बताया कि शार्ली अब्दो में मुहम्मद साहब का कार्टून छापने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अचानक पैनल हाई स्कूल पर धावा बोल दिया। इनमें कुछ प्रदर्शनकारी छात्र बंदूकों और अन्य असलहों से लैस थे। दरवाजा खुलवाकर वे लोग अंदर चले गए और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्र स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे। जिला पुलिस अधिकारी अब्दुल राशिद खान ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।