भारत के साथ सामान्य संबंध चाहता है पाकिस्तान: नवाज शरीफ
(International) शरीफ ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात में कहा कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है और हम पारस्परिक सम्मान तथा संप्रभु समानता के आधार पर उसके साथ सामान्य संबंध चाहेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बासित ने उन्हें पाकिस्तान-भारत संबंधों की स्थिति पर जानकारी दी। इसमें कहा गया कि शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्र के सभी देशों से अच्छे पड़ोसी संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देश क्षेत्र में व्यवहार्य शांति के लिए जम्मू कश्मीर सहित अपने सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने का संकल्प करें। भारत ने पिछले साल बासित के कश्मीरी अलगाववादियों से मिलने के कारण पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी। तब से दोनों देश यह कहते रहे हैं कि वे सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि दूसरा पक्ष पहल करे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।