इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के नौ आलीशान महलों को इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने गुरुवार को विस्फोट से उड़ा दिया। घटना सद्दाम के गृहनगर तिकरित की है। सूत्रों के हवाले से शिन्हुआ ने बताया है कि आइएस के लड़ाकों ने महलों में बम लगाकर उन्हें उड़ा दिया। इराक की राजधानी बगदाद से 170 किमी उत्तर और सद्दाम के गांव अवजा से 12 किमी दूर इस जगह पर तिकरित नदी के किनारे पूर्व इराकी राष्ट्रपति के 76 महल, छोटे विला, कृत्रिम झीलें आदि हैं। 2003 में अमेरिका नीत हमले के बाद इन जगहों का इस्तेमाल गठबंधन बल के सैनिक कर रहे थे। उनकी वापसी के बाद ये जगह इराकी एजेंसियों के हवाले कर दी गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।