पाकिस्तान में शिया समुदाय की मस्जिद में बम धमाका
(International)
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को अल्पसंख्यक शिया समुदाय की एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ। धमाके में कई बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह पाकिस्तान में शिया समुदाय को लक्ष्य बनाकर पिछले कुछ दिनों में हुआ सबसे भीषण हमला है।बम धमाके में शिकारपुर के लखी दार क्षेत्र स्थित शिया मुस्लिम इमामबाड़े की छत ढह गई। धमाका उस समय हुआ जब वहां शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। धमाके की गूंज कई किमी तक लोगों को सुनाई दी और लोग बड़ी तादाद में घायलों को बचाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मलबे से बड़ी संख्या में घायलों को निकाला गया है। कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला मेहर ने बताया, श्इमामबाड़े में हुआ धमाका बहुत शक्तिशाली था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।