भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्ते अपनी-अपनी जगह
(International)
अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के साथ उसके रिश्तों की अपनी-अपनी जगह है और उनका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। साथ ही उसने भारत-अमेरिका परमाणु करार पर पाकिस्तान की चिंताओं को खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा है कि यह अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौता लागू करने की दिशा में बनी महज एक सहमति है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संधि के लिए कई चीजों की जरूरत होती है और निश्चित रूप से यह उन्हीं में से एक है। हालांकि उन्होंने इसके विवरण को सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। वे इस करार को लेकर पाकिस्तान की चिंताओं से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। गौरतलब है कि बराक ओबामा के हालिया भारत दौरे के दौरान हुए करार की आलोचना करते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि इससे क्षेत्र में सामरिक असंतुलन पैदा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।