छह गुना बढ़ी पाक को अमेरिकी सैन्य मदद
(International)

अमेरिका की बजटीय घोषणा में पाकिस्तान पर ओबामा प्रेम जमकर बरसा है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को उसकी उम्मीद से आगे बढ़ते हुए सैन्य और असैन्य सहायता के तौर पर कुल एक अरब डॉलर (61 अरब रुपये) की सहायता का प्रस्ताव किया है। बजटीय प्रावधान में तमाम बातों को दरकिनार करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य वित्तीय सहायता में छह गुना की वृद्धि की है। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी सीमा क्षेत्र और सीमा के अंदर स्थिरता के लिए पाकिस्तानी कोशिशों को बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।