जार्डन ने लिया अपने पायलट की मौत का बदला
(International)
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) द्वारा पायलट को जिंदा जलाने के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए जार्डन सरकार ने अपने यहां कैद दो आतंकियों को फांसी पर लटका दिया। फांसी पर लटकाए गए दोनों आतंकियों में महिला आतंकी साजिदा अल रिशावी भी शामिल है। आइएस ने पायलट मुआथ कसासबेह के बदले रिशावी को रिहा करने की मांग रखी थी। सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अल-मोमेनी ने बताया कि दो कैदियों साजिदा अल रिशावी और जियाद करबोली को बुधवार सुबह फांसी दे दी गई। आइएस द्वारा पायलट को जिंदा जलाने का वीडियो आने के बाद जार्डन ने आइएस से बदला लेने की बात कही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।