43 लाख रुपये खर्च कर भारत आए थे शरीफ
(International)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी 16 विदेश यात्राओं पर करीब 29 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए। इनमें 43 लाख रुपये पिछले साल मई में हुई भारत यात्रा पर खर्च किए गए। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शरीफ नई दिल्ली आए थे। डॉन के अनुसार जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 के बीच शरीफ ने 20 विदेश यात्राएं की। इनमें पिछले साल सितंबर में हुई तीन और दिसंबर में हुई एक यात्रा पर हुए खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों पर शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने एक सवाल के लिखित जवाब में मंगलवार को सीनेट में यह जानकारी दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।