ताइपे में विामान हादसा, 26 की मौत
(International)
ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार को एक विमान हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग लापता हैं। विमान में 58 लोग सवार थे। यह विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद एक पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और नदी में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि पुल से टकराने के बाद ट्रांसएशिया एयरवेज का विमान कीलुंग नदी में जा गिरा। सात महीने में इस कंपनी का दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर बचाव टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय टेलीविजन की तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रांसएशिया की उड़ान संख्या एटीआर-72 नदी में गिरने से पहले पुल से टकराई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।