ट्रेन और कार में हुई टक्कर में 6 की मौत
(International)
न्यू यॉर्क में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और कार में हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई। हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शहर के उत्तरी हिस्से में वालहलॉ इलाके में हुई। मंगलवार शाम हुई इस दुर्घटना में मृतकों में कार की महिला ड्राइवर और 5 लोग ट्रेन में सवार यात्री थे। मेट्रो नॉर्थ रोड के प्रवक्ता ऐरोन डोनोवान ने कहा कि यह दुर्घटना न्यू यॉर्क से करीब 32 किमी उत्तर में स्थित वालहलॉ में हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।