बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया के खिलाफ पुलिस ने कोमिला जिले में मंगलवार को एक बस में आगजनी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस हमले में दो महिलाओं समेत कम से कम 7 यात्री जिंदा जल गए थे। एक न्यूज वेबसाइट ने पुलिस के हवाले से बताया कि कोमिला के पूर्व सांसद व जमात-ए-इस्लामी के नेता सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बस पर हुए हमले में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बीएनपी और जमात के 56 कार्यकर्ताओं को इस घटना में आरोपी बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।