फिर शरीफ ने अलापा कश्मीर राग
(International)

क्षेत्र में शांति स्थापित करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर को पाकिस्तान के लिए ‘गले की नस’ बताया है। कश्मीर एकता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के न्यायोचित समाधान से ही दक्षिण एशिया में टिकाऊ शांति कायम हो सकती है। पाकिस्तान हर साल पांच फरवरी को कश्मीर एकता दिवस मनाता है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फराबाद में गुलाम कश्मीर की विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि बचपन से ही कश्मीर से उनका भावनात्मक रिश्ता रहा है और वह कश्मीरी आवाम के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। शरीफ ने कहा, श्पाकिस्तान सरकार कश्मीरी आवाम की इच्छा के विरुद्ध लाए गए किसी भी फैसले या प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी। इस समस्या का समाधान वहां की जनता को स्व-निर्णय का अधिकार देने से ही होगा। वह समय दूर नहीं जब अत्याचार के बादल छटेंगे और कश्मीर की जनता आजादी की सुबह देखेगी।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।