भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में वांछित लिट्टे के सरगना कुमारन पथमनाथन उर्फ केपी के देश छोड़ने पर श्रीलंकाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब वह विदेश यात्रा नहीं कर सकेगा। वेल्लुपिल्लई प्रभाकरण के मारे जाने के बाद कुमारन ने ही लिट्टे की कमान संभाली थी। वामपंथी दल जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने कोर्ट में याचिका दायर कर केपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। लिट्टे को अंतरराष्ट्रीय माध्यमों से हथियार मुहैया कराने का जिम्मा संभालने वाले केपी को मलेशिया में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे कोलंबो प्रत्यर्पित कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।