किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा साथ-साथ नजर आए। गुरुवार को मौका था सालाना नेशनल ब्रेकफास्ट प्रेयर का। करीब तीन हजार अमेरिकी और वैश्विक नेता इसके गवाह बने। इस दौरान ओबामा ने दलाई लामा को अच्छा दोस्त और स्वतंत्रता व गरिमा का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, व्हाइट हाउस में कई मौकों पर दलाई लामा का स्वागत कर मैंने प्रसन्नता का अनुभव किया है और आज वे यहां हमारे साथ हैं इसके लिए हम उनके आभारी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।