चीन में गोदाम में आग लगने से 17 की मौत
(International)
दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक शहर फोशान के शुंदे जिले में फुवा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विस्फोट हुआ। सभी घायलों को समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया। विस्फोट की आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनाई दी। गुआंगदोंग प्रांत चीन के सबसे बड़े उत्पादन केंद्रों में से एक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।