जापान ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देते विश्व के देशों से कहा है कि वह कभी भी आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा। इसके साथ ही जापान ने कहा कि वह इस्लामिक स्टेट (आइएस) तथा अन्य चरमपंथी समूहों के खिलाफ लड़ाई में असैन्य सहायता लगातार मुहैया कराता रहेगा। आपको बता दें कि जापान हाल तक इस्लामिक स्टेट के उग्रवादियों द्वारा फैलायी जा रही हिंसा के मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हुआ था लेकिन बंधक बनाए गए अपने दोनों नागरिकों के बदले आइएस को फिरौती देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आइएस ने पहले हारूना युकावा और फिर पत्रकार केंजी गोतो का सिर कलम कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।