भारत में बड़े आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने पर मोदी सरकार पड़ोसी मुल्क के खिलाफ सैन्य विकल्प का इस्तेमाल कर सकती है। नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत रह चुके रॉबर्ट ब्लैकविल ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने यह उम्मीद जाहिर की है कि इस्लामाबाद इस बात को भी बखूबी समझेगा कि उसके द्वारा अतीत में अपनाए गए रवैये को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लैकविल ने कहा, संसद पर हमले के बाद इस तरह की हर घटना पर भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री ने सैन्य जवाब देने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया और बाद में उससे पीछे हट गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।