ग्वाटेमाला के फुएगो में शनिवार को ज्वालामुखी फटने के बाद पूरा आसमान काले राख से भर गया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसकी जानकारी राष्ट्रपति ओट्टो पेरेज ने संवाददाताओं से बात करते हुए दी। राजधानी में 25 मील ऊपर तक ज्वालामुखी उठने के बाद पूरे शहर में फैले काले राख ने कई उड़ानों को रद्द करने पर मजबूर किया। अधिकारियों ने बताया कि लोगों का सांस लेने में तकलीफ और शहर में राख की मात्रा को देखते हुए लोगों से मास्क या गीले कपड़ें इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि हवाई अड्डे के आज फिर से खोलने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।