बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 की मौत
(International)
इराक की राजधानी बगदाद के व्यस्ततम चैराहे पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उडा लिया। इस धमाके में 15 लोग मारे गए और 45 से ज्यादा घायल हो गए। यह हमला अदन चैराहे के निकट किया गया। इसे शिया बहुल इलाका माना जाता है। हाल ही के दिनों में सुन्नी इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा शियाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए जा चुके हैं। घायलों की स्थिति देखते हुए मृतक संख्या बढने की आशंका जताई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।