जॉर्डन के पायलट का वीडियो जारी करने के बाद इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ब्रिटिश बंधक जॉन कैंटली का नया वीडियो जारी किया है। आतंकियों ने इसे मौजूदा श्रृंखला का अंतिम वीडियो बताया। कैंटली दो वर्षो से भी ज्यादा समय से आइएस के कब्जे में हैं। उनका दो वीडियो पहले भी जारी किया जा चुका है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म की तर्ज पर जारी इस वीडियो को आतंकियों ने श्हलब के अंदर सेश् (सीरियाई शहर अलेप्पो का पुराना नाम) नाम दिया है। कैंटली इसमें आइएस के कब्जे वाले क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं। ब्रिटिश बंधक ने आइएस द्वारा इराक और सीरिया में किए जा रहे कब्जे को श्अपूर्व और असाधारणश् करार दिया। कैंटली के मुताबिक अमेरिका और सीरिया के हवाई हमले में अलेप्पो के कुछ हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है। आतंकियों द्वारा लिखे स्क्रिप्ट के आधार पर कैंटली ने आइएस द्वारा लागू शरई नियमों, शिक्षा और आर्थिक स्थिति की भी प्रशंसा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।