भारत के साथ शांति व सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ईरान प्रतिबद्ध
(International)
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसके लिए सभी संभावनाओं के दोहन का भी आह्वान किया। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मुलाकात में उन्होंने यह बात कही। रूहानी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए तेहरान नई दिल्ली के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने भारतीय निजी क्षेत्रों के साथ भी अधिक घनिष्ठता के साथ काम करने की बात कही। इस दौरान चाबहर बंदरगाह के विकास, चाबहर-जहदान रेलवे परियोजना के क्रियान्वयन और जास्क बंदरगाह का विस्तार कर इसे एक महत्वपूर्ण तेल निर्यातक बंदरगाह बनाने की बात भी उन्होंने कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।