इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध का इस्तेमाल चाहते हैं ओबामा
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा (कांग्रेस) को एक प्रस्ताव भेजा, ताकि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ सैन्य बल के इस्तेमाल का अधिकार पा सके। इससे आइएस के खिलाफ तीन साल तक अभियान चलाने की समय सीमा तय हो जाएगी। इसके साथ ही अमेरिकी पैदल सेना के किसी भी बड़े हमले में पर रोक लगेगा। इस प्रस्ताव से ओबामा अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों का विरोध झेलना पड़ रहा है। वे एक और खाड़ी का युद्ध की आशंका से सतर्क हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ओबामा की विदेश नीति की बहुत दब्बू कह कर आलोचना करते हैं, वे चाहते हैं कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ओबामा ने कांग्रेस को लिखा है कि मुझे आइएस को सत्ता से हटाने और उसे पराजित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने का निर्देश है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।