नवाज शरीफ ने फिर अलापा कश्मीर का राग
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को फिर से कश्मीर का राग छेड़ दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई वार्ता पर कहा कि उनका देश भारत के विदेश सचिव की यात्रा का स्वागत करता है। इस द्विपक्षीय बातचीत में कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान के समाचार पत्रों के संपादकों की परिषद की बैठक में शरीफ ने कहा कि अगर भारत के विदेश सचिव पाकिस्तान आते हैं तो उनसे कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि वह भारत के विदेश सचिव का स्वागत करेंगे, क्योंकि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।