आईएस ने 17 कुर्दिश लड़ाकों को जिंदा जलाया!
(International)
आईएस ने इराकी शहर किरकुक में 17 कुर्दिश पशमेर्गा लड़ाकों को पिंजरे में बंद करके परेड निकाली। अपुष्ट खबरों के अनुसार, जॉर्डन के पायलट अल-कसाबेह की तरह इन्हें भी जिंदा जलाकर मार डाला गया है। हालांकि, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया ट्विटर में इस कुर्दिश लड़ाकों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि पिंजरे में कैद कई युवकों को शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क से ले जाया जा रहा है। कुर्दिश लड़ाकों ने नारंगी जंपसूट पहने हैं और उन्हें पिकअप ट्रकों के पीछे रखे पिंजरों में बंधक बनाकर रखा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।